मोदी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार तक हो जाने की संभावना है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए रविवार या सोमवार को नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इस विस्तार में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के केंद्र में आने की संभावना काफी मजबूत है। उन्हें रक्षा मंत्री बनाए जाने की खबर आ रही है। मनोहर पर्रिकर के अलावा हरियाणा के जाट नेता बीरेंद्र सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है। वह असेंबली चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे। इसके अलावा मंत्रिमंडल के लिए महाराष्ट्र से हंसराज अहीर, बिहार से गिरिराज सिंह और झारखंड से जयंत सिंहा का नाम भी तय माना जा रहा है। सुरेश प्रभु के भी मंत्रिमंडल में आने के संकेत हैं। पश्चिम बंगाल से भी किसी को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक विस्तार में 9 से 10 नाम मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।