प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, का जोरदार स्वागत हुआ । 25 घंटे से कुछ ज्यादा के अपने दौरे में मोदी कम से कम चार स्थानों पर अपनों से रूबरू होंगे-उनकी उम्मीद को परवान चढ़ाने में अपना योगदान करेंगे। इस दौरान मोदी की जल-थल-नभ की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। आतंकी हमलों का दंश कई बार झेल चुकी काशी इस बार तालिबानी धमकी को धता बताने को तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल बड़ा लालपुर, डीरेका, जयापुर गांव और प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया। वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने पूरे दिन शहर की निगहबानी । प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने 10 स्तरीय घेरा तैयार किया है। इसके साथ ही जिन स्थानों पर आयोजन है, उन इलाकों में ऊंची इमारतों, पेड़ आदि पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।