बड़गाम फायरिंग: दो युवकों की मौत पर सेना ने अपनी गलती मानी, मुआवजे का किया ऐलान
(JAMMUandKASHMIR, India) सेना ने बड़गाम में हुई फायरिंग की घटना में हुए दो युवकों की मौत को लेकर अपनी गलती मानी है। लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा ने कहा कि सेना ने बड़गाम गोलीबारी घटना में गलती को स्वीकार किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी । सेना ने मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 10-10 लाख रूपए और घायलों को पांच पांच लाख रूपए का मुआवजा देने का ऐलान किया। गौर हो कि चंद दिन पहले कश्मीर के बड़गाम जिले में जांच नाके के पास सेना की गोलीबारी में दो युवक मारे गए थे जबकि 2 लोग घायल हो गए थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन 'संदिग्ध आतंकियों' पर गोली चलायी थी जिन्होंने जांच नाके पर कार से बाहर आने से इनकार कर दिया था और 2 सुरक्षा चेक पॉइंट्स से फरार हो गए थे। बाद में पता चला कि घटना में मारे गए दोनों युवक छात्र थे। सेना ने बड़गाम में हुई फायरिंग की घटना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी यानी जांच के आदेश दे दिए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।