केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज
(India)
आज मोदी अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार करने वाले हैं। इस विस्तार में 15 से 20 नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। आईए जानते हैं मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं के बारे में।
वहीं ये भी खबरें आ रही है कि केंद्रीय कैबिनेट की फेरबदल में रेल मंत्री सदानंद गौड़ा भी बदले जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक रेलवे के काम में तेजी लाने के लिए ये कदम उठाया जा सकता है। मोदी सरकार चाहती है कि इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेजी से काम हो। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर महत्वपूर्ण रेल मंत्रालय में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विचार चल रहा है। आपको बता दें कि रेलवे मोदी सरकार के एजेंडे में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में शामिल है। चुनाव अभियान के दौरान और पीएम बनने के बाद भी मोदी कई बार कह चुके हैं कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का आधुनिकीकरण, बुलेट ट्रेनें और सुविधाएं बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है..........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।