हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीएम बनने के बाद शनिवार को पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। जहां उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली और सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई के दौरान संबंधित सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री से भरे दो ट्रकों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खट्टर ने एनडीआरआई में शाम करीब छह बजे कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और चुनावी समर में सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।