पाक सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। शनिवार शाम को पांच बजे के करीब पाक सेना ने कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सीमा पर 45 मिनट तक गोलीबारी की। पाक सेना इस फायरिंग में जहां भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया वहीं एक 17 साल की एक युवती की मौत भी हो गई। पाक सेना की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की अकारण गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। वे भारतीय स्थितियों को लक्षित करने के लिए बिना किसी उत्तेजना के स्वचालित और हल्के हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।