‘ठोस और ईमानदार इरादे से भारत आए थे मुशर्रफ’
(International)

इसी मई में भाजपा से निकाले गए पूर्व केंद्रीय मंत्री और नामी वकील राम जेठमलानी ने कश्मीर पर पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के चार सूत्री फार्मूले का समर्थन किया है। कश्मीर समिति के अध्यक्ष जेठमलानी ने शनिवार को मीडिया के सामने दावा किया कि मुशर्रफ ठोस और ईमानदार इरादे से भारत आए थे। कश्मीर समस्या के हल के लिए उनका प्रस्ताव शानदार था। यह अद्भुत दस्तावेज है, जो कश्मीर के स्थाई समाधान के लिए आधार होना चाहिए। मुझे यह मानने में कोई परेशानी नहीं है कि परवेज के प्रयासों को भारत ने हतोत्साहित किया था, न कि पाकिस्तान ने। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय से कश्मीर के लिए काम कर रहा हूं और मुशर्रफ इस बारे में जानते थे। उन्होंने एक मित्र के जरिए अपना प्रस्ताव मुझे भेजा था। मैंने कश्मीर समिति की ओर से दस्तावेज में कुछ बदलाव किए थे, जिन्हें मुशर्रफ ने मान लिया था। दस्तावेज का पूर्ण उद्देश्य यह है कि दोनों तरफ एक धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र होना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।