(DELHI, India)
गौर हो कि विशाखापट्टनम के तटवर्ती क्षेत्र में टारपीडो रिकवरी पोत (टीआरवी) को डूबे हुए 60 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन एक अधिकारी सहित नौसेना के चार कर्मी अभी भी लापता हैं । हादसे में अभी तक कम से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है । छह नवंबर को रात करीब आठ बजे हुए इस हादसे में चार कर्मियों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद से ही भारतीय नौसेना विस्तृत खोज और बचाव अभियान चला रही है । सामान्य अभ्यास के दौरान बेड़े के पोत से दागे गए डमी टारपीडो को लाने के मिशन के दौरान टीआरवी डूब गया । हादसे के वक्त पोत पर 29 कर्मी सवार थे। विशाखापत्तनम से दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में 80 समुद्री मील तक कर्मियों को तलाशा जा रहा है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।