पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
(JAMMUandKASHMIR, India) कर्नल जी एस बृजेश पांडे ने बताया, ‘सुबह आठ बजे उरी सेक्टर में बिना किसी भड़कावे के नियंत्रण रेखा के पार से संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया। ’ उन्होंने बताया कि यह उल्लंघन स्थान विशेष तक सीमित था। उन्होंने कहा कि उरी सेक्टर में पाकिस्तानी चौकियों ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जिसका उपयुक्त जवाब दिया गया। कश्मीर के उरी सेक्टर में पिछले तीन दिनों में यह दूसरा संघर्ष विराम उल्लंघन है । शनिवार को बिना किसी भड़कावे के पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में एक सैनिक और एक लड़की की जान चली गयी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।