पाकिस्तान ने मंगलवार को फिर एक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर स्थित बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में भारतीय चैकियों पर गोलियां बरसाई। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। तीन दिन में सीजफायर उलंघन की यह दूसरी घटना है। शनिवार को पाकिस्तानी फायरिंग में एक युवती व एक जवान की मौत हो गई।कर्नल ब्रजेश पांडे ने बताया, पाकिस्तान की तरफ से बिना उकसावे के सुबह आठ बजे गोलीबारी शुरू हुई। पाकिस्तान ने छोटे व स्वचालित हथियारों से फायरिंग की। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।