पक्षी टकराने से आपात स्थिति में उतारा विमान
(India) मुंबई जा रहे गो एयर के विमान को मंगलवार को उस समय अहमदाबाद के हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा, जब उडान भरने के कुछ ही मिनट बाद उससे एक पक्षी टकरा गया। विमान में 116 यात्री सवार थे।सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनैशनल एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक एस. पी. पांडेय ने बताया कि विमान के सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। उन्हें मुंबई के लिए वैकल्पिक उड़ान मुहैया कराई गई है। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब विमान ने सुबह 9.15 मिनट पर उड़ान भरी। विमान उस समय 300 फुट की उंचाई पर था।पक्षी ने गो एयर विमान का इंजन क्षतिग्रस्त कर दिया है। पिछले हफ्ते सूरत एयरपोर्ट पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहे एक विमान से भैंस टकरा गई थी। उस विमान में 140 यात्री सवार थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।