प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान को भारत की आर्थिक विकास यात्रा का हिस्सा बनने का निमंत्रण देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भारत की व्यापार नीति और परिवेश में ‘बड़ा सुधार’ होगा और 10 सदस्यीय आसियान के साथ संपर्क से जुड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिये विशेष सुविधा का प्रस्ताव किया गया है। प्रधानमंत्री ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ के साथ मजबूत संबंधों पर जोर दिया और कहा कि भारत और आसियान के बीच रिश्तों में कुछ भी तकलीफदेह नहीं है और दोनों ‘बेहतर सहयोगी’ हो सकते हैं। आसियान को भारत की नई आर्थिक विकास यात्रा का हिस्सा बनने का निमंत्रण देते हुए मोदी ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में अपना दृष्टिकोण रखा । प्रधानमंत्री का महत्वकांक्षी कार्यक्रम ‘मेक इन इंडिया’ को द्विपक्षीय बातचीत में सराहा गया और आसियान समूह से इसे समर्थन मिला। गोलमेज बैठक में हिंदी में बातचीत करते हुए मोदी ने कहा, ‘भारत में आर्थिक विकास, औद्योगीकरण तथा व्यापार के क्षेत्र में एक नये युग की शुरूआत हुई है और तेजी से विकास के रास्ते पर अग्रसर देश और आसियान एक-दूसरे के लिये ‘प्रमुख सहयोगी’ हो सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।