जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों में खलल डालने के मकसद से पाकिस्तान सेना ने जम्मू और सांबा जिलों में पिछले चैबीस घंटों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तीन बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान रेंजरों ने आईबी पर अग्रिम भारतीय चैकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान रेंजरों ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर की स्टाप टू चैकी पर चार राउंड फायरिंग की। उन्होंने जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर की चक माजरा चैकी पर भी सात राउंड फायरिंग की। हालांकि फायरिंग में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले पाकिस्तान रेंजरों ने बीती रात निक्की तवी इलाके में आईबी पर सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चैकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। भारतीय पक्ष की ओर से किसी तरह की जवाबी कार्रवाई नहीं की गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।