मथुरा रेलवे स्टेशन दो गाड़ियां टकराईं
(India)
मथुरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उस समय अफरा तफरी मच गई। जब जोरदार आवाज के साथ दो मालगाड़ियां आमने सामने से टकरा गई। रेलवे विभाग की लापरवाही से हुए हादसे में गनीमत रही कि दोनों ट्रेन मालगाड़ी थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार मथुरा के रेलवे यार्ड में दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली की तरफ से कोयले से भरी मालगाड़ी में आगरा की तरफ से आ रही दूसरी माल गाड़ी अचानक जा टकराई। जिससे दोनों ओर की कई मीटर पटरियां तक उखड़ गई। वही इन ट्रेनों की चपेट में आने से लिंक मैन मोहन सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर रेलवे अधिकारी मीडिया से बचते नजर आए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।