10 दिन की विदेश यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने सफर के दूसरे पड़ाव ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। पहले पीएम का विमान ब्रिसबेन एयरपोर्ट पर उतरा। ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के दौरे को लेकर लोगों में भारी उत्साह का माहौल है। पीएम मोदी ब्रिसबेन से क्वींसलैंड जाएंगे। जहां क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी में उनका एक कार्यक्रम है। यहां वो छात्रों को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम अपने होटल लौट आएंगे। दोपहर को पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पीएम जापान के पीएम शिंजो अबे के डिनर में शरीक होंगे। अबे ने मोदी के स्वागत में रात्रिभोज का कार्यक्रम रखा है। 15 और 16 तारीख को पीएम जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 17 नवंबर को सिडनी के ऑल फोन्स एरेना में उनका शानदार कार्यक्रम होगा, जिसमें वो ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय लोगों से मिलेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 20 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।