छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले में नसबंदी के बाद मरने वाली महिलाओं के मामले में पुलिस ने दोषी डॉक्टर आरके गुप्ता को बालौद बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। इनपर महिलाओं के ऑपरेशन करने का आरोप है। घटना के बाद से ही डॉक्टर फरार था। जिसे गिरफ्तारी के बाद बिलासपुर लाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इसी वर्ष मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस डॉक्टर को 50 हजार लोगों का ऑपरेशन कराने के लिए सम्मानित भी किया था। गिरफ्तार डॉक्टर ने कहा टारगेट पूरा करने के कारण दबाव था। जिसके कारण यह घटना हुई। उन्होंने पांच घंटे में ही 83 महिलाओं का ऑपरेशन कर दिया। महत्वपूर्ण बात यह कि डॉक्टर ने संरक्षित बैगा जनजाति की भी नसबंदी कर दी। घटना में मरने वाली महिलाओं की संख्या 15 हो गई है। जबकि 50 से ज्यादा अभी भी अस्पताल में भरती हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।