प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नेहरू को श्रद्धांजलि
(DELHI, India) ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर गए मोदी ने ट्वीट किया, ‘आज हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती है। मेरी ओर से उनको श्रद्धांजलि।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘हम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित नेहरू द्वारा किए गए प्रयासों और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उनकी भूमिका को याद करते हैं।’ कांग्रेस की ओर से मोदी पर आरोप लगाया जाता रहा है कि वह नेहरू को नजरअंदाज कर रहे हैं और महात्मा गांधी एवं सरदार पटेल जैसे स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं की विरासत को हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने नेहरू की 125वीं जयंती की याद में हाल ही में एक आधिकारिक समिति का गठन किया था। इस समिति में कांग्रेस के तीन नेताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया लेकिन नेहरू-गांधी परिवार के किसी व्यक्ति को इसमें जगह नहीं दी गई। मोदी ने स्पष्ट किया है कि नेहरू जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।