ब्रिस्बेन में दो दिवसीय जी-20 सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है. नरेंद्र मोदी बैंक खातों की जानकारी साझा करने के लिए कई देशों से सहमति बनाने में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मेलन में टैक्स चोरी और इससे जुड़े मुद्दों के खिलाफ अंतराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए दबाव डालेंगे। मोदी इस सम्मलेन का इस्तेमाल रोजगार विहीन बढ़ोतरी की संभावनाओं के संबंध में भारत की चिंताओं से भी रू-ब-रू कराएंगे। सम्मलेन से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि नौकरी पैदा करनेवाली आर्थिक वृद्धि के लिए वित्तीय बाजारों की स्थिति जैसे मुद्दों पर ही नहीं बल्कि लोगों के जीवन-स्तर में बदलाव पर जोर देने की जरूरत है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी में काले धन का मुद्दा उठाया है. मोदी ने कहा कि काले धन को वापस लाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।