अपने पांच दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले दिन जब प्रधानमंत्री मोदी क्वीन्सलैंड टेक्नीकल यूनिवर्सिटी पहुंचे तो इस कार्यक्रम के आयोजकों ने जो भारतीय मानचित्र दिखाया उसमें कश्मीर नक्शे से नदारद था। इस मुद्दे पर भारतीय विदेश सचिव सुजाता सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई, इसके बाद आयोजकों ने इस पर तुरंत माफी मांग ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने बताया कि, जैसे ही भारतीय मानचित्र से कश्मीर के गायब होने का मुद्दा प्रकाश में आया, आयोजकों द्वारा तुरंत ही माफी मांग ली गई। अकबरुद्दीन ने ट्विट किया कि जी हां भारत के गलत माचचित्र को दर्शाने का मामला जैसे ही सामने आया इसके खिलाफ कड़ा विरोध जताया गया, जिसके बाद आयोजकों ने माफी मांग ली। म्यामांर दौरे के तुरंत बाद मोदी पांच दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं और इस दौरे के पहले दिन ही प्रधानमंत्री ने क्वीन्सलैंड टैक्नीकल यूनिवर्सिटी का दौरा किया। 28 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। राजीव गांधी पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।