छत्तीसगढ़ के नसबंदी कांड में एक नया खुलासा हुआ है। प्राथमिक जांच में पीडितों की दवाओं में जिंक फाॅस्फाइड मिला है। आपको बता दे की जिंक फाॅस्फाइड केमिकल चूहे मारने की दवाओं में पाया जाता है। छत्तीसगढ़ के प्रधान सचिव ने इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है की छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नसबंदी के आॅपरेशन के बाद 13 महिलाओं की मौत हो गई है। इस मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगे और पीडित परिवारों से मुलाकात करेंगे साथ ही राज्य सरकार की ओर से उठाये गए सुधारात्मक उपायों का जायजा भी लेंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।