नसबंदी से महिलाओं की मौत के मामले में पीड़ित परिवारों से मिलने शनिवार को राहुल गांधी बिलासपुर के अमसेना गांव पहुंचे। अपने दौरे के बाद पत्रकारों से मुखातिब राहुल गांधी ने सीधे तौर पर राज्य सरकार को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि लापरवाही के बाद भी राज्य सरकार सिर्फ मामले को दबाने में लगी है। यही नहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यहां तक कहा कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार का मामला है। इससे पहले यहां उन्होंने नसबंदी ऑपरेशन के बाद जान गंवाने वाली महिलाओं के परिवारों को ढांढस बधाई। राहुल ने उनसे कहा कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ ही और वह आपके हक की लड़ाई लड़ेगी। राहुल गांधी ने सिम्स अस्पताल पहुंचकर भी प्रभावित महिलाओं से उनका हालचाल जाना। श्री गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं, परिजनों और चिकित्सकों ने इस मामले की वजह जानने का प्रयास भी किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।