गैस की सब्सिडी अब से सीधे बैंक अकाउंट में
(DELHI, India) आज से देश में गैस की सब्सिडी अब सीधे बैंक अकाउंट में मिलेगी,देश के 54 जिलों में इस योजना की शुरुआत आज से होगी और अगले साल 1 जनवरी से पूरे देश में लागू हो जाएगी। इस योजना का लाभ दो करोड़ 33 लाख लोगों मिलेगा। अपना धन पाओ, जन धन बचाओ. दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन बेनिफिट ट्रान्सफर स्कीम है। इसमें रोजाना 30 से 40 लाख सिलिंडर बिक्री पर सब्सिडी ट्रान्सफर होगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस योजना में 3 महीने का यानी मार्च 2015 तक का ग्रेस पीरियड दिया जाएगा. मार्च तक लोगों को सब्सिडी वाले रेट पर सिलिंडर मिलते रहेंगे। अगर मार्च तक ग्राहक अपना बैंक अकाउंट या आधार नंबर नहीं देंगे तो अप्रैल 2015 से उन्हें बाज़ार के रेट पर एलपीजी सिलिंडर लेना होगा. हालांकि, अगले 3 महीने यानी जून 2015 तक अगर ग्राहक अपना बैंक खाता नंबर दे देते हैं, तो अप्रैल से जून की सब्सिडी बाद में उनके खाते में आ जायेगी। गैस सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के बैंक अकाउंट में देने की योजना से सरकार को सब्सिडी के दस हजार करोड़ रुपये बचने की उम्मीद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।