‘आतंकवाद हम सभी के लिए एक बड़ा खतरा’
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की संसद को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबोट को जी-20 सम्मेलन की सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि मैं यहां आप लोगों की भांति ही लोगों का प्रतिनिधि हूं। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को साथ चलना होगा। उन्होंने कहा कि हम दोनों देश क्रिकेट के लेजेंड ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर के क्लास क्रिकेट को एक साथ प्रशंसा करते हैं। मोदी ने कहा कि आतंकवाद हम सभी के लिए एक बड़ा खतरा है। भारत में हमने इसे 30 साल नजदीक से झेला है। जो इसे बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें अलग-थलग करना चाहिए। मोदी ने कहा कि भारत का युवा विकास का पक्षधर है और विकास के जरिये ही देश की तस्वीर बदलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।