लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शीतकालीन सत्र के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 22 नवम्बर को एक सर्वदलीय बैठक बुलायी है. संसद का शीतकालीन सत्र अगले सप्ताह से शुरु हो रहा है. महाजन ने विभिन्न दलों के नेताओं को चर्चा के लिए रात्रिभोज पर बुलाया है. अगले सोमवार से शुरु हो रहा संसद का यह शीतकालीन सत्र 23 दिसम्बर तक चलेगा. संसदीय कार्यमंत्री एम. वेंकैया नायडू पहले ही कह चुके हैं कि सरकार विभिन्न मुद्दों पर चर्चा में विपक्ष को पूरा मौका देने का प्रयास करेगी. सरकार के प्रबंधकों को पूरा भरोसा है कि विपक्ष महीने भर चलने वाले इस सत्र को अधिक सार्थक एवं रचनात्मक बनाने में अपना सहयोग देगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।