हरियाणा के हिसार जिले में बरवाला स्थित सतलोक आश्रम के बाहर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर संत रामपाल की गिरफ्तारी के लिए सोमवार शाम पुलिस के आश्रम की ओर आगे बढ़ने पर कुछ युवको ने आत्मदाह का प्रयास किया। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने गिरफ्तारी में नाकाम रहने पर हरियाणा सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि क्या सरकार ने इतना पुलिस बल मीडिया को दिखाने के लिए तैनात किया था। यह सरकार एक बाबा को भी गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। दूसरे गिरफ्तारी वारंट की पालना नहीं होने पर सोमवार को सुनवाई के दौरान न्याय मित्र ने राय दी कि हरियाणा के गृहसचिव, पुलिस महानिदेशक व मुख्यमंत्री को भी न्यायालय की अवमानना के नोटिस जारी किए जाएं। खण्डपीठ ने तीसरे वारंट की पालना की तिथि 21 नवम्बर तय करते हुए सरकार को रामपाल की गिरफ्तारी के सिलसिले में पुलिस बन्दोबस्त पर हुए खर्च का ब्यौरा पेश करने का भी आदेश दिया, ताकि इसकी वसूली भी संत से की जा सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।