जम्मू कश्मीर में तय समय पर होंगे चुनाव
(India)
सुप्रीम कोर्ट ने बाढ़ प्रभावित जम्मू कश्मीर में चुनाव टालने की मांग वाली याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद प्रदेश में तय समय पर चुनाव होना तय हो गया है। गौरतलब है कि प्रदेश के कई राजनीतिक दल भी अभी चुनाव कराने के पक्ष में नहीं थे और वे चुनाव को टालना चाहते थे।हालांकि चुनाव आयोग का मानना है कि प्रदेश में चुनाव कराने को लेकर कोई परेशानी नहीं है। जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का यह उचित समय है। चुनाव आयोग ने प्रदेश में पांच चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की है। साथ ही आयोग ने शांति और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए हर संभाव कदम उठाए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।