सत्ता में आने वाली बीजेपी केंद्र में बेशक अन्ना की नीतियों को भूल गई हो, लेकिन हरियाणा सरकार अन्ना के गांव रालेगण सिद्धि के तर्ज पर हरियाणा के गांवों का विकास करना चाहती है... जिसके लिए गुड़गांव में सांसद आदर्श ग्राम योजना अनुस्थापन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें हरियाणा के सभी सांसदों और जिला उपायुक्तों को बुलाया। इस मौके पर हरियाणा के कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने इस योजना को सफल बनाने के लिए सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए... उनका कहना है कि आज सुविधाओं के अभाव में लोग गांवों से हटकर शहरों की तरफ भाग रहे हैं ..ऐसे में हरियाणा सरकार का ये दायित्व है कि गांवों को आदर्श बनाएं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।