एनएसयूआई के छात्रों ने जड़ा काँलेज के ताला
(Asind, Bhilwara) भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में स्थित राजकीय महाविद्यालय में दो साल से रिक्त प्राध्यापकों के पदों को भरने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने आज प्रदर्शन कर काँलेज के मेनगेट के ताला जड़ दिया। इसी दौरान कुछ छात्रों ने काँलेज की छत पर चढ़ कर भी प्रदर्शन किया। एनएसयूआई का आरोप है कि सरकार की अनदेखी के चलते काँलेज में प्राध्यपकों को नियुक्त नहीं किया जा रहा। जिसके चलते छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि आज के प्रदर्शन के बाद भी पद नहीं भरे गये,तो सोमवार से कॉलेज में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर आंदोलन किया जायेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।