प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की अड़चनें दूर होने के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज ने केजी-डी6 ब्लॉक से उत्पादन बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, इसी महीने से कंपनी उत्पादन में 10-30 लाख घनमीटर रोजाना की अतिरिक्त वृद्धि कर सकती है। इसके साथ ही गैस उत्पादन घटने की रफ्तार थम जाएगी। फिलहाल, इस ब्लॉक से कंपनी रोजाना 1.2 करोड़ घनमीटर गैस का उत्पादन कर रही है। जबकि पूर्व की योजना के मुताबिक अभी तक यहां से रोजाना 8.5 करोड़ घनमीटर गैस उत्पादित होना था। मगर पिछले तीन साल से यहां उत्पादन लगातार घट रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।