4जी तकनीक का रास्ता साफ होने की उम्मीद
(India)
मोबाइल ऑपरेटरों के सुझावों के आधार पर दूरसंचार विभाग (डॉट) ने स्पेक्ट्रम नीलामी के तीसरे दौर की शर्तो में 24 बदलाव किए हैं। उद्योग ने नीलामी से संबंधित 276 सवाल डॉट से पूछे थे। शर्तो में बदलाव से स्पेक्ट्रम महंगे होने की आशंका है। साथ ही 4जी तकनीक के देश में जल्द बढ़ने का रास्ता साफ होने की उम्मीद जगी है। डॉट ने नीलामी के लिए तीन फरवरी की तारीख तय की है। नई शर्तो के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों को ट्रायल से एक साल पहले बताना होगा कि वह कौन सी तकनीक इस्तेमाल करेंगे। इस नियम में 2जी (जीएसएम एवं सीडीएमए) और 3जी तकनीक शामिल नहीं है। ये जानकारी उन्हें स्पेक्ट्रम हासिल होने के एक महीने के अंदर देनी होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।