बुनियादी ढांचे संबंधी परियोजनाओं में दिखेगी तेजी
(India)
बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार 33 हजार करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाने की तैयारी कर रही है। कैबिनेट की निवेश संबंधी समिति ’सीसीआइ’ जल्द ही इन परियोजनाओं की अड़चनों को दूर करने पर मुहर लगा सकती है। इनमें औद्योगिक, बिजली, तेल व गैस, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, शिपिंग, रेलवे और टेक्सटाइल क्षेत्र की परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं में छह आंध्र प्रदेश, चार महाराष्ट्र, तीन कर्नाटक और एक झारखंड में स्थित हैं। पर्यावरण सहित अन्य मंजूरियों में देरी के चलते इनका काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली सीसीआइ इनके रास्ते की दिक्कतों को खत्म करने पर फैसला करने वाली है। शुक्रवार को ही उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि सरकार आम चुनाव से पहले आर्थिक सुधार को और रफ्तार देने के फैसले करेगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।