फर्जी स्कीमों द्वारा ही किया जाता है ज्यादा रिटर्न का दावा
(India)
बाजार नियामक सेबी के चेयरमैन यूके सिन्हा ने कहा है कि ज्यादा रिटर्न का दावा फर्जी स्कीमों द्वारा ही किया जा सकता है। कोई भी अच्छा प्रॉडक्ट या वास्तविक निवेश साल दर साल 20, 30 या 40 फीसद रिटर्न का दावा नहीं कर सकता। बाजार में कई अच्छे उत्पाद मौजूद हैं, मगर वे अवैध फंडों द्वारा किए जा रहे ऊंचे रिटर्न दावों से मेल नहीं खाते। पोंजी स्कीमों की समस्या से निपटने के लिए सही वित्तीय उत्पाद तक आम निवेशकों की पहुंच सुनिश्चित करने की उन्होंने वकालत की है। सिन्हा ने कहा कि अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या बाजार में अच्छे प्रॉडक्ट उपलब्ध हैं। इसका जवाब हां है। बाजार में कई अच्छे वित्तीय उत्पाद मौजूद हैं। समस्या सही उत्पादों के आम निवेशकों तक पहुंचने में है। यदि आप ग्रामीण इलाके या छोटे कस्बे में रहते हैं तो संभव है कि प्रमाणित म्यूचुअल फंड सलाहकार आपकी पहुंच से दूर हों। इन अड़चनों की पहचान कर सेबी ने सही उत्पाद तक आम निवेशकों की पहुंच आसान बनाने के उपायों पर काम शुरू किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।