नोकिया ने लूमिया 1320 और लूमिया 525 के साथ स्मार्टफोन सीरीज आगे बढ़ाई
(India) छह इंच का लूमिया 1320 फैबलेट 13 जनवरी से उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 23,999 रपये होगी. वहीं चार इंच के लूमिया 525 की कीमत 10,399 रपये होगी और यह बिक्री के लिए आज से ही उपलब्ध होगा. नोकिया इंडिया के निदेशक :विपणन: विराल ओजा ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘2013 के अंत तक हमारे लूमिया पोर्टफोलियो में 14 उपकरण होंगे. इनमें से 10 हैंडसेट एक ही साल में उतारे जाएंगे. ये दो नए माडल हमारे विंडोज पोर्टफोलियो का विस्तार हैं.’’ इन माडलों से स्मार्टफोन का अनुभव और उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सकेगा. फिलहाल नोकिया के लूमिया माडलांे के दाम 7,500 से 46,900 रपये के बीच हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।