अमेरिकी सीनेट (संसद) ने जेनेट येलेन को फेडरल रिजर्व की पहली महिला अध्यक्ष बनाने पर अपनी मुहर लगा दी है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक के सौ साल के इतिहास में इस पद पर काबिज होने वाली वह पहली महिला होंगी। 67 वर्षीय येलेन फिलहाल फेड रिजर्व की वाइस चेयरपरर्सन हैं। वह बेन बर्नाके की जगह लेंगी जिनका कार्यकाल 31 जनवरी को खत्म हो रहा है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनके नाम का प्रस्ताव किया था। सीनेट में हुए मतदान के दौरान उनके पक्ष में 26 के मुकाबले 56 मत पड़े।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।