कल्याण ज्वैलर्स को मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 8,000 करोड़ रुपये के टर्नओवर की उम्मीद
(India)

केरल की ज्वैलरी चेन कल्याण ज्वैलर्स देश के साथ विदेश में भी नए स्टोर्स खोलने की योजना बना रही है। यह बॉलीवुड के बड़े नामों अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की मदद से अपने ब्रांड को मजबूत करने के लिए खर्च भी बढ़ाने जा रही है। कल्याण ज्वैलर्स को मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 8,000 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करने की उम्मीद है। इसने अगले फाइनेंशियल ईयर में देश और विदेश में 25 बड़े रिटेल स्टोर्स खोलने के लिए 1,000-1,250 करोड़ रुपये की रकम रखी है। इनमें से प्रत्येक स्टोर 5,000 स्क्वेयर फुट में होगा और इसमें 100 कर्मचारी काम करेंगे। इससे अगले फाइनेंशियल ईयर तक कल्याण ज्वैलर्स के स्टाफ की संख्या बढ़कर 10,500 पर पहुंच जाएगी। कल्याण ज्वैलर्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणारामन ने बताया कि कंपनी अक्षय तृतीया से पहले कुछ आउटलेट खोलने जा रही है। उन्होंने ईटी से कहा, श्हम आने वाले समय में उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहते हैं। हमारा फोकस गल्फ मार्केट पर भी है जहां काफी संभावना, प्रॉडक्ट्स की उपलब्धता और कस्टमर बेस है। अगले वर्ष खोले जाने वाले 25 रिटेल आउटलेट्स में से 15 भारत और 10 गल्फ रीजन में होंगे। हम अक्षय तृतीया से पहले गल्फ रीजन में कम से कम 6 आउटलेट खोलेंगे जिससे हमें इस शुभ मौके पर होने वाले बिजनेस का अच्छा हिस्सा मिल सके।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।