पीएफ पर 9.5 प्रतिशत ब्याज देने की मांग
(India)


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ट्रस्टीज की अगले सप्ताह होने वाली बैठक में मौजूदा वित्त वर्ष 2013-14 के लिए 9.5 प्रतिशत की ब्याज दर की मांग करेंगे। ईपीएफओ के पांच करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं हैं। ईपीएफओ की नीति निर्माण करने वाली सर्वोच्च संस्था केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की अगले सोमवार को बैठक होने वाली है। इसमें 2013-14 के भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा और इस संबंध में फैसला किया जाएगा। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के सचिव और सीबीटी के सदस्य डी. एल. सचदेव ने कहा, श्हम चालू वित्त वर्ष में अपने उपभोक्ताओं के लिए 9.5 प्रतिशत ब्याज दर की मांग करेंगे, जो 2012-13 में दी गई ब्याज दर 8.5 प्रतिशत से अधिक है।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।