‘एटीएम ट्रांजेक्शन पर ज्यादा चार्ज लगाना बेतुका’
(India)
एटीएम से महीने में सिर्फ पांच ट्रांजेक्शन मुफ्त करने के बैंकों के प्रस्ताव पर रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर केसी चक्रबर्ती भड़क गए हैं। उन्होंने ऑल इंडिया बैंक एसोसिएशन (आइबीए) के इस प्रस्ताव को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अगर बैंक ऐसा करते हैं तो यह हास्यास्पद और बेतुका फैसला होगा। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर कोई बैंक खाताधारकों से अपने ही एटीएम से पैसा निकालने के लिए चार्ज करे तो इससे ज्यादा हास्यास्पद क्या हो सकता है। ऐसा दुनिया में और कहीं नहीं होता है। अगर पैसा निकालने की प्रक्त्रिया में इतना खर्च आता है तो बैंक अपने ब्रांचों से भी पैसा निकालने पर चार्ज लगा दें। बाजार में प्रतिस्पर्धा कम है। इसलिए बैंक बेतुकी बातें कर रहे हैं। हम ज्यादा बैंक खोलेंगे तो इस तरह की खामियां दूर होंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।